10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी, शिक्षामंत्री ने सदन में की घोषणा


राजस्थान में 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाए अब 24 मार्च से शुरू होंगी। पहले ये परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होने वाली थी। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने विधानसभा में यह घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना के केसों में कमी आ रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पहले कोरोना के कारण प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित कर दी  थी। आरबीएसई परीक्षाएं पूर्व निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से होनी थी लेकिन कोरोना की वजह से सरकार ने कुछ बदलाव किया है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि कोविड गाइडलाइंस तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राजस्थान 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। बोर्ड परीक्षा कोरोना से प्रभावित नहीं होंगी।

सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी

शिक्षामंत्री ने कहा कि परीक्षाओं के सही और पारदर्शी संचालन के लिए रणनीति तैयार की गई। साथ ही प्रश्न पत्रों के वितरण, केंद्रों पर पहुंचाने व सुरक्षित रखने को लेकर भी मंथन हुआ। परीक्षा केंद्र, असंवेदनशील और संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के उपाय करने पर गहन चर्चा कर ली गई है। 60 उत्तर पुस्तिका संग्रहण /वितरण केंद्रों व सभी संवेदनशील/ अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों सहित लगभग 300 केंद्रों पर सीसीटीवी द्वारा निगरानी रखी जाएगी। सभी केंद्रों पर क्षमता से कम परीक्षार्थी बिठाए जायेंगे तथा मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था की जायेगी।

बोर्ड परीक्षाओं में 20 लाख स्टूडेंट बैठेंगे

राजस्थान में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 20 लाख स्टूडेंट्स बैठेंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से जल्द ही इसका टाइम टेबल जारी किया जाएगा। एग्जाम में प्रदेश के 20 लाख स्टूडेंट बैठेंगे। 10वीं और 12वीं बोर्ड के एग्जाम का करियर अहम योगदान होता है।