विप्र फाउंडेशन के स्थापना दिवस व भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर बीकानेर में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन


  • Rajasthan live 24×7।बीकानेर।विप्र फाउंडेशन की स्थापना दिवस है भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विप्र कोर कमेटी ने अलग-अलग संयोजकों की नियुक्ति की है। जिसमें गोपाल तिवाडी को छतरगढ़ संयोजक पर नियुक्त किया गया है।
  • सुभाष को दंतोर संयोजक ममता गुरावा को पुगल संयोजक सुशील सारस्वत को खाजूवाला संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है। वही इस दिन 1 मई को बीकानेर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
  • नवनियुक्त छतरगढ़ संयोजक गोपाल तिवारी ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के स्थापना दिवस व भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में इस 1 मई को लगने वाले रक्तदान शिविर में 500 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • उन्होंने बताया कि विप्र सदस्यों व रक्तवीरो से आग्रह किया है कि वे इस रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं ताकि इस शिविर में एकत्रित होने वाला रक्त किसी जरूरतमंद के काम आ सके।