राज्य सरकार के आदेशो को हवा में उड़ाया बीकेसीएल ने – एडवोकेट गोस्वामी


बीकानेर :- कोरोना महामारी के विकराल दौर में जनता की विकट आर्थिक स्थिति व लोक ड़ाऊन को ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने विधुत बिलों को 25 जून तक भरने के आदेश दिए है – एडवोकेट सुरेश गोस्वामी ने बताया कि बीकेसीएल ने उक्त आदेश के बाद भी राज्य सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए बिजली बिल भरने की अन्तिम तिथि 16जून नियत की साथ में नोटिस भी जारी किये कि अन्तिम तिथि तक बिल का भुगतान नही किया तो विधुत कनेक्शन विच्छेद कर दिया जायेगा – बीकानर के कबीना मन्त्री (ऊर्जा) के गृह जिले में ही ये हाल है तो बाकी जिलों मे कहने ही क्या – एडवोकेट सुरेश गोस्वामी ने बताया कि पूर्व मे भी कोरोना महामारी मे लोक ड़ाऊन मे बिजली बिल माफ करने की कई संगठनो ने मांग की थी ।