दीपावली पर लाइटों की मांगको लेकर आज नगर निगम में बीजेपी नेताओं व पार्षद ने आयुक्त कक्ष में अनूठे तरीक से विरोध प्रदर्शन किया हैँ। भाजपा नेता व पार्षद प्रतिनिधि भगवान सिंह मेड़तिया,दुर्गाशंकर व्यास व पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी ने लाइटों की मांग को लेकर आज आयुक्त कक्ष में लेट कर प्रदर्शन किया। इस दौरान आयुक्त अपने कक्ष में नही मिले और न ही कोई अधिकारी इनकी बात सुनने को तैयार हैं।
इस सम्बंध में जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया ने बताया कि राजस्थान सरकार के इशारे पर पिछले एक साल से हमें लाइटें नही दी जा रही हैं और न ही इस सम्बंध आयुक्त कोई निर्णय कर रहें।सरकार नही चाहती कि नगर निगम में कार्यरत भाजपा का बोर्ड चले इसके लिए यह षडयंत्र किए जा रहे हैं।