वर्चुअल मिटींग केंद्रीय मंत्री व भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष, व जिला कार्यकारणी,मंडल आदि कार्यकताओं को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग ली जिसमे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा संगठन द्वारा चलाये गये सेवा सप्ताह,आत्मनिर्भर भारत,आदि कार्यक्रमो पर चर्चा की इस मीटिंग में भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा,प्रदेशमंत्री विजेंद्र पुनिया आदि ने विस्तृत जानकारी दी।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशमहामंत्री शैलाराम चौधरी ,राजेन्द्र मीणा,प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आत्मा राम तर्ड , हेमाराम मीणा ने भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को 70 पौधे लगाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम करने को कहा। लोकसभा बीकानेर प्रभारी माधोराम चोधरी , भाजपा किसान मोर्चा बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष गोपाल चौधरी ,रजनीकांत सारस्वत, राम किशन शर्मा,आई टी भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र सिंह कुंटल, आदि ने भाग लिया। भाजपा संगठन के आगामी कार्यक्रमों में सेवा सप्ताह,आत्मनिर्भर भारत,शिक्षा नीती का मार्गदर्शन मिला।