नगरपालिका चुनाव 2021 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक दिनांक 7 जनवरी 2021 वार गुरुवार को सुबह 11 बजे जम्भेश्वर चोक स्थित भाजपा कार्यालय में रखी गयी है । यह जानकारी भाजपा नोखा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र संचेती ने दी ।
आज भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक रखी गयी जिसमे नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीनिवास झवर, जिला उपाध्यक्ष आसकरण भट्टड़, मंडल अध्यक्ष महेंद्र संचेती, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शंकरलाल सोनी, सूरजमल उपाध्याय, मोहन राठी, प्रह्लाद मोहता, कन्हैयालाल सियाग, गिरधारी पारीक, जगदीश भार्गव, कालूराम भार्गव, मंगलाराम पण्डित, मोडाराम सींवर, जेठूसिंह राजपुरोहित, मोहन प्रजापत, राम सोनी, राजाराम भादू, रमेशनाथ, ओमप्रकाश रांकावत, महावीर मूंधड़ा, सुनील पूनिया नरेंद्र चौहान, नरेंद्र राजपुरोहित, अजीज सिक्का, राधेश्याम लखोटिया, पूनम लखारा, नरसी लखारा, कैलाश रांकावत, प्रभु भार्गव, राधेश्याम पंचारिया, अमित गोयल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे । उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार में जनसंपर्क करते हुवे हनुमानजी गणेश जी मंदिर में पूजा अर्चना कर चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो को एकजुट होकर नगरपालिका चुनाव में लगने का आह्वान किया ।