भारतीय जनता पार्टी देहात के पूर्व अध्यक्ष सहीराम दुसाद का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। यह हादसा जगदेववाला व जमासर के बीच हुआ। जिसमें ट्रक व कार की भिड़ंत में देहात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सहीराम दुसाद सहित एक महिला की मौत हो गई। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही भाजपा में शोक की लहर दौड़ पड़ी। दुसाद के निधन की खबर लगते के बादबीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पीबीएम अस्पताल पहुंचाना शुरू हो गए है।