भाजपा के पास बहुमत नहीं है फिर भी एक ही दावेदार,कांग्रेस में 4 प्रत्याशी पर किसी एक नाम पर सहमति होना टेढ़ी खीर, देखे खबर


  • बीकानेर।
  • जिला परिषद चुनाव का पहला चरण पूरा होने के साथ ही तस्वीर साफ हो चुकी है। हालांकि, भाजपा के पास बहुमत नहीं है फिर प्रमुख के लिए भी एक ही दावेदार होने की वजह से भाजपा में शांति है। जिला प्रमुख पद अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित होने की वजह से भाजपा के पास रजनी देवी कमलिया के अलावा कोई प्रत्याशी भी नहीं है।
  • दूसरी तरफ कांग्रेस में एक बार फिर तनाव की स्थितियां बनने के आसार है। रामेश्वर डूडी और गोविंद मेघवाल के बीच इस पद के लिए आमराय बनाना मुमकिन नहीं है। इसके लिए प्रदेश से पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी कुछ ज्यादा नहीं कर पाये। ऐसे में भाजपा क्रॉस वोटिंग की आस भी लगाए हुए है।
  • ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस में प्रमुख पद के लिए सीधे तौर पर 4 प्रत्याशी होंगे। रामेश्वर डूडी गुट मोडाराम मेघवाल और मदन मेघवाल का आगे करने की फिराक में हैं तो गोविंद मेघवाल की बेटी सरिता को स्वाभाविक प्रत्याशी माना जा रहा है। कोई बड़ी बात नहीं कि ऐन मौके पर केंद्रीय मंत्री के बेटे रवि शेखर मेघवाल को पटकनी देने वाली आशादेवी को भी आगे कर दिया जाये। गोविंद अपनी पत्नी आशादेवी को वार्ड 23 से टिकट देकर चौंका दिया था। फिर परिणाम भी अपने पक्ष में करवा लिये। ऐसे में कांग्रेस पर किसी एक नाम पर सहमति होना टेढ़ी खीर होगी। फूट के आसार हैं। भाजपा इसमें अपने लिए अनुकूलता देख रही है।