खड़े डंपर में बाइक घुसी, 2 युवकों की मौत:शादी में शामिल होने बाइक पर जा रहे थे 3 दोस्त


  • Rajasthan live 24×7 जयपुर।

  • नागौर में गुरुवार देर रात तीन बाइक सवार खड़े डंपर से जा भिड़े। इस हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरा दोस्त गंभीर घायल हो गया। तीनों दोस्त एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

  • घटना कुचेरा कस्बे के NH 89 की है। घायल युवक को कुचेरा हॉस्पिटल में प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद नागौर रेफर कर दिया गया। तीनों दोस्त बाइक पर अपने गांव से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुचेरा आ रहे थे।

  • तभी कुचेरा पहुंचने से एन पहले हाइवे पर इनकी बाइक अनकंट्रोल हो गई और फूल स्पीड में वहां खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद काफी देर तक तीनों घायल वहीं पड़े रहे।

  • आस-पास के लोग पुलिस को फोन करते रहे लेकिन पुलिस बहुत देरी से पहुंची। तब तक दो युवकों ने दम तोड़ दिया। शव कुचेरा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए है। अब शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

  • कुचेरा SHO राजपालसिंह राठौड़ ने बताया कि बोड़वा निवासी सुरेश, महादेव व नरेन्द्र अपने गांव से बाइक पर एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुचेरा आ रहे थे। इसी दौरान यहां पहुंचने से एन पहले ही अचानक हाइवे पर खड़े डंपर से बाइक सवार जा भिड़े।

  • हादसे में बाइक सवार बोड़वा निवासी सुरेश पुत्र रामकिशोर जलवाणियां व महादेव पुत्र मंगलाराम बटेसर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोड़वा निवासी नरेन्द्र पुत्र बुधाराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रेफर कर दिया गया है।