बीकानेर की बेटी अमरीका प्रवासी रुचि चौधरी ने पी.बी.एम अस्पताल को कोविड मरीजो के इलाज हेतु 5 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भेंट किये


बीकानेर 12 मई । बीकानेर की बेटी अमरीका प्रवासी आई0 टी0 इंजीनियर रुचि चौधरी ने कोविड मरीज़ों के इलाज हेतु पी0बी0एम0 अस्पताल में 5 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भेंट किए है । रुचि ने बताया कि कोविड रोगियों के इलाज हेतु शीघ्र ही 10 प्लस ऑक्सिजन फ्लो मीटर ओर 10 बाइपेप उपलब्ध करवाए जाएंगे । रुचि ने आवश्कतानुसार भविष्य में भी पी0बी0 एम अस्पताल में मदद का भरोसा जताया । इस अवसर पर पी0बी0एम0 अधीक्षक डॉ0 परमेन्द्र सिरोही ने कहा कि पी0बी0एम0 अस्पताल में कोविड मरीजो के इलाज हेतु रुचि चौधरी का यह योगदान बहुमूल्य है । उन्होंने रुचि चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में उनका सहयोग प्रेरणादायक है । ट्रॉमा सेंटर सी0एम0ओ0 डॉ0 एल0 के0 कपिल ने बताया कि अमरीका में आई0टी0 इंजीनियर रुचि चौधरी बीकानेर के आंसू सिंह की पुत्री है जिनके मन मे अपनी मातृभूमि के प्रति विशेष प्रेम और सम्मान है । बीकानेर में कोविड मरीजों के इलाज के लिये उनका जज्बा अनुकरणीय है । इस अवसर पर रुचि के पिता आंसू सिंह जी, भाई तरुण, डॉ0 पी0 डी0 तंवर, डॉ0 अभिषेक क्वात्रा, उपस्थित थे ।