बीकानेर : ऐसा क्या हुआ ? पति ने जान से मारने की नियत से लगायी झोपड़े में आग,पढ़े खबर


 

 

बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अधीन जालबसर निवासी महिला गीता जाट(55 वर्षीय) ने अपने पति काशीराम जाट कर मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने बेटे बजरंग के साथ कृषि कुंए पर ढाणी में रहती है। 13 मई को वह अपने बेटे के साथ झोपड़ी में सो रही थी। रात को करीब 11 बजे उसका पति काशीराम आया और उसको जान से मारने की नियत से झोंपड़ी में आग लगा। गनिमत रही कि वह और उसका लड़का बच गया। लेकिन घरेलू समान, कपड़े, फसल गेहूं, सरसों, इसबगोल, 300 पाइप फव्वारे सहित 150000 रुपए नगद खाक हो गए।