बीकानेर : राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को नया कार्यपालक मजिस्ट्रेट किया नियुक्त


  • बीकानेर।
  • जिला कलेक्टर ने नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर थाना वार एरिया मजिस्ट्रेट की नियुक्ति में बदलाव करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को नया कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। आदेशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा और रोग संक्रमण की सुरक्षा के लिए रोकथाम के मध्यनजर पूर्व में जारी एरिया मजिस्ट्रेट के स्थान पर नए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
  • आदेशानुसार उपनिवेशन विभाग के उपायुक्त चंद्रभान सिंह भाटी को कोटगेट पुलिस थाना, लोक सेवाएं सहायक निदेशक सबीना विश्नोई को पुलिस थाना सिटी कोतवाली, उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक ऋषि बाला श्रीमाली को पुलिस थाना गंगाशहर, राजूवास रजिस्ट्रार अजीत सिंह राजावत को पुलिस थाना नया शहर, सहायक भू प्रबंध अधिकारी सुशीला वर्मा को पुलिस थाना बीछवाल,स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कपूर शंकर मान को पुलिस थाना जय नारयण व्यास कॉलोनी तथा उप पंजीयक कविता गोदारा को पुलिस थाना सदर का कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एरिया मजिस्ट्रेट) के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट तत्काल प्रभाव से अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर प्रतिबंधात्मक आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाएंगे। साथ ही कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए जारी की गई करना एडवाइजरी की अनुपालना भी सुनिश्चित करवाएंगे। मेहता ने बताया कि सभी एरिया मजिस्ट्रेट को प्रतिदिन कानून व्यवस्था संधारण के संबंध में प्रगति रिपोर्ट अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर )बीकानेर को देनी होगी।
  • आदेश में बताया गया है कि प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक अशोक सांगवा, स्थानीय निकाय विभाग उपनिदेशक कन्हैयालाल सोनगरा, नगर निगम उपायुक्त पश्चिम पंकज शर्मा,तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार बीकानेर सुमन शर्मा को आरक्षित एरिया मजिस्ट्रेट रखा गया है।