जेल से भागे 16 कैदियों में से एक कैदी को पकडऩे में बीकानेर पुलिस को मिली पहली सफलता


  • बीकानेर। प्रदेश के जोधपुर जिले के फलौदी में से पिछले दिनों एक साथ 16 कैदी भाग गये। कैदी भागने की घटना को लेकर प्रदेश की पूरी पुलिस ने अपने स्तर पर उनको पकडऩे के लिए प्रयास किये जा रहे थे। इसी तरह बीकानेर पुलिस अधीक्षक ने भी अपने स्तर पर कार्य शुरु कर रखा था जिसके तहत बज्जू थानाधिकारी नरेश निर्वाण को एक सफलता मिली है। पुलिस ने भाग 16 कैदियों में से एक कैदी मोहन बिश्नोई को कोलायत की रायसिंह ढाणी से गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाई एसपी प्रीति चन्द्रा के निर्देश पर हुई है।