बीकानेर। वर्षो से गबन के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नोखा थाना अधिकारी अरविन्द सिंह शेखावत ने बताया कि एक गबन के प्रकरण का अनुसंधान सीआईडी सीबी द्वारा पूर्ण किया गया, जिसमे आरोपी विक्रम कड़वासरा व रोहित बगडिय़ा के विरुद्ध जुर्म धारा 420, 467, 468, 471, 406, 409,120 बी भादस का जुर्म प्रमाणित माना गया। प्रकरण मे आरोपी विक्रम कड़वासरा को पुर्व मे गिरफतार किया जा चुका था। आरोपी रोहित बगडिय़ा पुत्र अशोक बगडिय़ा जाति जाट उम्र 38 साल निवासी ब्रहम्पुरी के सामने स्टेशन रोड़ नागोर पुलिस थाना कोतवाली जिला नागौर का वांछित होकर फरार चल रहा था। जिसे नागौर से दस्तयाब किया गया।
क्या है मामला:- पुलिस थाना नोखा में 14 जून 2010 को प्रकाश चन्द्र भटनागर तत्कालिन विकास अधीकारी नोखा द्धारा रिपोर्ट दी गई कि ग्राम पंचायत बंधड़ा के विभिन्न ग्रामों में स्वीकृत बीपीएल परिवारों के मकान में शौचालय निर्माण का आदेश समग्र विकास संस्थान नागौर को पंचायत समिति नोखा द्वारा दिया गया था, जिसके अन्तर्गत संस्था द्वारा कुल 949 शौचालयों का निर्माण करवाया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बादनू मे भी शौचालयों का निर्माण इसी संस्था द्वारा करवाया गया था। पंचायत समिति नोखा द्धारा सकल विकास परिषद बीकानेर को भी शौचालयों के सर्वे हेतु भुगतान किया जाना था। उक्त दोनो कार्यों के बदले भुगतान के लिये पंचायत समिति नोखा द्वारा चैक जारी कर उक्त चैक विक्रम कड़वासरा जिला समन्वय सम्पूर्ण सवस्थ अभियान बीकानेर को दिये गये। जिस पर विक्रम कड़वासरा ने काट छांट कर फर्जी हस्ताक्षर कर जो भुगतान समग्र विकास संस्थान को किया जाना था उसके स्थान पर सकल विकास परिषद लिख कर खाते में भुगतान करवा लिया। इस सम्बंध में प्रकरण संख्या 242/20 धारा 420, 467, 468, 471 , 406, 120 बी भादस मे दर्ज कर जांच प्रारम्भ की गई।
नागौर से किया दस्तयाब:- महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर, पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में जिले भर में पुराने वांछित आरोपियों की तलाश हेतु अति. पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण व वृताधिकारी वृत नोखा के निकट सुपरविजन में टीमे गठित की गई थी। तलाशी के दौरान देवाराम कानि पुलिस चौकी मुकाम की सूचना पर आरोपी रोहित बगडिया को नागौर से दस्तयाब कर गिरफतार किया गया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था जो जिले के अन्य पुलिस थानों में भी गबन के प्रकरणों में वांछित चल रहा है।