बीकानेर पुलिस को मिली एक और सफलता, छीनाझपटी, चोरी, अपहरण के मामलों में 4 अपराधी को नाकाबंदी के दौरान पकड़ा


  • बीकानेर
  • जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर रेंज आईजी व एसपी के दिये गए निर्देशों पर अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के हत्थे चार बदमाश चढ़े है ।
  • बुधवार को थानाधिकारी राणीदान उज्जल व टीम द्वारा नाकाबंदी की चैकिंग के दौरान आपराधिक प्रवृत्ति के चार बदमाश गिरफ्त में आये है । जांच पड़ताल में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शहर के थानों में कई मामले दर्ज है । जिसमे पहला आरोपी गोविन्द पुत्र बिशनाराम जाति नायक उम्र 22 साल निवासी गली नंबर 6 अम्बेडकर कॉलोनी, जिसके खिलाफ पूर्व से विभिन्न थानों में चोरी व मारपीट के 8 प्रकरण दर्ज है । दूसरा आरोपी सीताराम पुत्र उमाराम जाति नायक उम्र 25 साल निवासी किल्चु नापासर हाल भंवरसिह चक्की के पास अम्बेडकर कॉलोनी, जिसके खिलाफ 1 प्रकरण दर्ज हैं । तीसरा आरोपी जितेन्द्र उर्फ जितु पुत्र मूलाराम जाति नायक उम्र 22 साल निवासी गली नंबर 5 अम्बेडकर कॉलोनी, जिसके खिलाफ पूर्व से विभिन्न थानों में छीनाझपटी, चोरी, अपहरण आदि के 7 प्रकरण दर्ज है । वंही चौथे आरोपी धर्माराम उर्फ धर्मवीर पुत्र जगदीश जाति नायक उम्र 26 साल निवासी गली नंबर 6 अम्बेडकर कॉलोनी, जिसके खिलाफ पूर्व से विभिन्न थानों में चोरी, अपहरण, नकबजनी आदि के 8 प्रकरण दर्ज है ।
  • इन चारों को अपराध की रोकथाम हेतु धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया । इसके अलावा इनके साथी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ जारी हैं । चारो आरोपियों के खिलाफ अन्तर्गत धारा 110 सीआरपीसी के तहत ईस्तगासे तैयार कर अलग से न्यायालय में पेश कर पाबंद की कार्यवाही की जावेगी ।