बीकानेर : गोदाम की छत्त से गिरने से मजदूर की मौत


 

 

  • बीकानेर गोदाम की छत्त से गिरने से एक मजदूर की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीकानेर कृषि उपज मंडी की है। इस आशय की मर्ग मृतक के भाई धपरिचया, हरदी तहसील जिला सुपौल बिहार निवासी राजकिशोर मंडल ने बीछवाल थाने में दर्ज करवाई है। जिसमें बताया गया कि उसके भाई रामकिशोर मंडल की कृषि उपज मंडी बीकानेर के गोदाम की छत से गिरने से 19 मई देर रात को मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक गुमानाराम कर रहे हैं।