बीकानेर के पत्रकारों ने पुलिस और प्रशासन खिलाफ खोला मोर्चा


  • बीकानेर/2 सितम्बर
  •  पिछले कुछ समय से पुलिस व प्रशासन की ओर से लगातार पत्रकारों के साथ दुव्र्यवहार को देखते हुए अब पत्रकारों संगठनों की ओर से एक सख्त निर्णय लेते हुए पुलिस व प्रशासनिक कार्यक्रमों व प्रेस वार्ता का बहिष्कार किया है। इसको लेकर आज सर्किट हाउस में आयोजित हुई कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि पुलिस, प्रशासन की ओर से पत्रकारों के खिलाफ अपने रवैये में सुधार नहीं होगा तब तक पुलिस, प्रशासन व राजनीतिक दलों की खबरों का बहिष्कार होगा।

  • जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हमारे दो  पत्रकारों के साथ सदर थानाधिकारी व कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा किसी आलाधिकारी की सहमति से कार्रवाई की गई। इस पर जिले के  पत्रकारों ने सदर थानाधिकारी व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। इसके बावजूद इन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तथा  इस मामले को लेकर टालमटोल किया जा रहा है। इस पर निर्णय लेते हुए कोर कमेटी की ओर से बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य, दीपचंद सांखला, हनुमान चारण, श्याम मारु, लक्ष्मण राघव, भवानी जोशी, अनुराग हर्ष, हरीश बी शर्मा, बजृमोहन रामावत, जयनारायण बिस्सा, नीरज जोशी, सतवीर सिह, रौनक व्यास, विक्रम जागरवाल, जयप्रकाश गहलोत शामिल हुए।