बीकानेर। बंद मकान से ताले तोड़कर सोने चांदी और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया हैं। घटना चुरू के वार्ड नम्बर 24 की हैं। जहां पर 0वार्ड 24 में मनसा माता मंदिर के पास एक बंद मकान के ताले तोड़कर 2.18 लाख रुपए व सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। 19 फरवरी को किराएदार अपने गांव से लौटा, तो चोरी का पता चला। मकान मालिक की रिपोर्ट पर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार सुरेश पुत्र शिशुपाल स्वामी निवासी वार्ड 24, मनसा माता मंदिर के पास, चूरू ने रिपोर्ट दी कि वह 11 फरवरी को अपने गांव उदानसरी, फतेहपुर चला गया था।
15 फरवरी को उसके मकान में किराए पर रहने वाला बलबीर भी अपने गांव आसलू चला गया। बलबीर 19 फरवरी को गांव से आया तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। उसने फोन कर सूचना दी। मैंने गांव से आकर मकान संभाला, तो मेरे कमरे के ताले टूटे हुए और सामान बिखरा पड़ा था। कोई चोर बंद मकान के ताले तोड़कर दो लाख 18 हजार रुपए नकद, सोने का एक मंगलसूत्र, चांदी की तीन पाजेब, चांदी के 11 सिक्के चोरी कर ले गए।