बीकानेर : बुजुर्ग ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त की,पढ़े खबर


  • बीकानेर। जिले के नापासर थाना इलाके में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार बेलासर निवासी 65 वर्षीय कल्याण सिंह गांव की रोही में रेवड़ चराने गये थे। जिन्होंने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के पुत्र विक्रम सिंह ने मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस ने गुरूवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।