करीब छह माह से बंद पड़े धार्मिक स्थल 7 सितंबर से खुलने जा रहे हैं। इसको लेकर गुरुवार बीकानेर जिला प्रशासन ने धर्म गुरुओं के साथ मीटिंग की। जिसमें जिला कलेक्टर नमित मेहता, एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां, स्वामी सोमगिरी महाराज, मौलवी हाजी फरमान अली के अलावा कई धार्मिक गुरु व प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में 7 सितंबर को खुलने जा रहे धार्मिक स्थलों में कोरोना महामारी के तहत जारी एडवाइजरी की पालना कैसे करवाना है इस संबंध में चर्चा की गई।