
बीकानेर : कोरोना टीकाकरण का किया जाएगा बहिष्कार, वैक्सीन का मिस यूज या खराब करके फेंकने के इल्जाम को बताया निराधार, नर्सिंग स्टाफ में रोष व्याप्त, देखे खबर
हाल ही में राजस्थान में तीन, चार समाचार पत्रों चैनल्स द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि नर्सिंग स्टाफ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता जो वैक्सीनेशन का कार्य कर रहे हैं और जो रात दिन मेहनत करके अपनी ड्यूटी दे रहे हैं, वह वैक्सीन का मिस यूज कर रहे हैं । उन्हें खराब करके फेंक रहे हैं ,लेकिन यह बात असत्य है, यह पूरी तरफ से नर्सिंग स्टाफ पर इल्जाम है। क्योंकि यह संभव नहीं है और किसी भी तरह की वैक्सीन हो, उसमें वेस्टीज फैक्टर होता है इसके कई कारण हो सकते हैंज़ टेंपरेचर लास्ट वाईल में कम लोगों का आनाज़ एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच आते वक्त वाइल्ड का टूट जाना,डी फ्रिज वह चिकित्सा संस्थान में कई बार लंबे समय तक बिजली ना आना आदि कई ऐसे कारण है ,जिसके कारण से हो सकता है कुछ वायरल खराब हो गई हो परंतु उनको वेस्टीज करने का एक सिस्टम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में बनाया गया है परंतु अखबारों द्वारा यह अफवाह फैलाना गलत है ।
राजस्थान राज्य एलएचवी ANM एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष साजिदा बानो उपाध्यक्ष प्रेमलता मीणा व अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष इस बात का पुरजोर विरोध करती है एवं समाचार चैनल को ऐसी अफवाह ना फैलाएं इसका आग्रह करती है वरना इसके विरोध में हम टीकाकरण का कार्य बहिष्कार करेंगे दिन रात एक करने के बाद, लाखों नर्सेज अपनी सेवाएं देकर जनता को इस मुश्किल घड़ी में जीवनदान दे रहे हैं। वह हमारे कई साथी इस बीमारी से ग्रसित होकर अपनी जान तक गंवा चुके हैं ऐसे में ऐसी अफवाह हमारा हौसला तोड़ रही है।इससे सभी स्वस्थ्य कार्यकर्ताएं आहत हुई है


