
बीकानेर: अलग-अलग लड़की के नाम से दोस्त के पिता के साथ की चैटिंग, अब ब्लैकमेलव व धमकी दे कर 8 लाख रूपयें ठगे, पढ़े खबर
बातों ही बातों में नैना बताती हैं कि वह चाहत की बहन हैं। कुछ दिनों बाद नैना उस व्यक्ति को बताती हैं कि चाहत की मौत हो गई हैं। अब उस 58 साल के व्यक्ति के साथ नैना की नजदिकियां ओर बढ़ने लग जाती हैं। लगभग एक साल बाद नैना के मेसेज आना बंद हो जाते हैं। 58 साल का व्यक्ति नैना को रोज मैसेज करता हैं पर नैना का कोई जवाब नहीं आता।
पुलिस पड़ताल में चौंकाने वाला सच सामने आता हे।की चैटिंग करने वाली कोई लड़की नहीं बल्कि लड़का हैं। पुलिस ने सोमवार को बीकानेर के मुक्ताप्रसाद निवासी मानसिंह को गिरफ्तार किया । जो उसी व्यक्ति के पुत्र के साथ पढ़ने वाला हैं। मानसिंह अपने शौक पुरे करने के लिए अपने दोस्त के पिता को अपना शिकार बनाता हैं।


