बीकानेर:भारतीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गोली मार कर ढेर


  • बीकानेर प्रदेश के श्रीगंगानगर के अनूपगढ में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की कैलाश चौकी पर बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करने पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गोली मार कर ढेर कर दिया है। दरअसल बताया जा रहा है कि कल शाम करीब साढे सात बजे कैलाश चौकी पर तैनात BSF जवानों की ओर से पिल्लर नम्बर 368/1 के पास BS बाड के पास पाकिस्तानी घुसपैठिये की हलचल देखी गयी थी। इस पर BSF जवानों द्वारा उसे ललकारा गया। साथ ही सरेंडर करने की चेतावनी दी गयी , लेकिन घुसपैठिया वापस पाकिस्तान की तरफ भागने लगा। लिहाजा इसके बाद BSF जवानों ने फायरिंग कर दी । मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी घुसपैठिये को मौके पर ही ढेर कर दिया। घटना के बाद से ही रात भर BSF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। फिलहाल भी बीएसएफ की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। जवान अभी भी पूरी तरह अलर्ट है।