Bikaner :-134 उचित मूल्य दुकानदारों को नोटिस जारी, पढ़े खबर


  •  ‘वन नेशन वन राशन कार्ड‘ अभियान में उदासीनता पर बरतने पर 134 उचित मूल्य दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि वर्तमान में वन नेशन वन राशन कार्ड‘ योजनान्तर्गत अभियान के रूप में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र उपभोक्ताओं के आधार नम्बर को राशन कार्ड से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अभियान की अंतिम तिथि 25 नवम्बर तक है। जिले के 134 उचित मूल्य दुकानदारों की आधार सीडिंग कार्य की प्रगति रिपोर्ट शून्य पाई गई है। इसे योजना के प्रति उदासीनता तथा अनियमितता एवं राजकीय आदेशों की अवहेलना मानते हुए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही आरम्भ कर दी जाएगी।