बिहारीलाल बिश्नोई ने आज नोखा पंचायत समिति क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दर्जनों गांवों में जनसभाओं को किया संबोधित


  • नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज नोखा पंचायत समिति क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दर्जनों गांवों रायसर,बिरमसर,दासनु, मैयासर, धुपालिया, गुंदूसर, जैसलसर, मैनसर,मुंदड़, बगसेउ,गजसुखदेसर, थावरिया में जनसभाओं को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने झूठ के बल पर प्रदेश की सत्ता हथियाई है और जैसे ही सरकार बनीं उसके साथ ही जनघोषणा पत्र के वादों से मुकर गई ।
  • बिश्नोई ने कहा कि विधानसभा चुनावो में कांग्रेस ने सरकार बनते ही दस दिनों के भीतर संपूर्ण कर्जा माफ कर देने की घोषणा की लेकिन आज उनकी सरकार के गठन को दो साल पूरे होने जा रहे हैं, किंतु अन्नदाता को कर्जमाफी के नाम से एक पाई भी नहीं दी है ।
  • विधायक बिश्नोई ने कहा कि विधानसभा में नोखा के हक की आवाज कोई कसर बाकी नही छोड़ी है और आगे भी ऐसी तरह प्रयास किये जायेंगे । कार्यक्रम में उनके साथ भंवरनाथ सिद्ध, रिष्पालसिंह, कोजाराम प्रजापत, बजरंग साध, अनोपाराम भार्गव, रामकिशन नायक सहित उपस्थित रहे ।