
बड़ा हादसा : बस और ऑटो में भिड़ंत,ऑटो चालक की मौत
बीकानेर। बस ऑटो की भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के पीलीबंगा की है। जहां पर कालीबंगा के पास बस-ऑटों में भिड़ंत हो गयी। जिसमें ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पीलीबंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान सहजीपुरा के गांव के निवाी के रूप में हुई है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है।


