
बड़ा हादसा : बीकानेर : कार-बाइक की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत
बीकानेर। बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कार व बाइक की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर बीछवाल सीआई मनोज शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को मोर्चरी में रखवाया। शर्मा के अनुसार यह हादसा गंगानगर रोड स्थित पुरानी डीपीएस स्कूल के पास हुआ। जहां एक कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक पुरुष व महिला की मृत्यु हो गई। शर्मा के अनुसार मृतक पुरुष के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार शिनाख्त श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के जालबसर निवासी भगवान सिंह के रूप में हुई है। दोनों मृतक पति-पत्नी बताए जा रहे है। शर्मा के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इस दौरान सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई।


