बीकानेर ब्लड सेवा समिति के भानुप्रकाश बोहरा ने दिया प्लाज्मा


  • बीकानेर
  • बीकानेर ब्लड सेवा समिति के कोविड प्रतिरोधक प्लाज्मा दान अभियान में आज भानुप्रकाश बोहरा नौवें प्लाज्मा दाता बनें। बोहरा समिति के नियमित रक्तदाता है और न्याय विभाग बीकानेर में मोटर यान दुर्घटना दावा न्यायालय विभाग में न्यायिक सहायक के पद पर कार्यरत है। इस प्लाज्मा दान में चेतन पारीक, आकाश पारीक और रक्तमित्र राम पारीक सहयोगी रहें।
  • भानुप्रकाश ने अपने प्लाज्मा दान के बारे में कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा से इस मुहिम से जुड़े और मरीजो को इस महामारी से लड़ने की शक्ति प्रदान करें। समिति के संचालक रवि जी पारीक, इन्द्र कुमार जी चाण्डक और अरविंद सिंह जी शेखावत ने प्लाज्मा दाता बोहरा का आभार जताया।