
भाई ने की बहन की हत्या:मायके में झगड़े के दौरान गर्दन पर कुल्हाड़ी मारी, मौके पर मौत
बीकानेर/ हनुानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपनी ही बहन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मृतका का नाम इंदिरा है। पुलिस ने फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि भाई अपनी बहन की गतिविधियों पर भरोसा नहीं था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं, आरोपी भाई की तलाश की जा रही है।
मामले में मृतक युवती के पिता मंगा सिंह ने अपने ही बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया गया कि बेटे गगनदीप ने घटना को अंजाम दिया है। मारपीट के दौरान कुल्हाड़ी से बेटी इंदिरा की गर्दन पर वार कर दिया। इंदिरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पीलीबंगा थाना क्षेत्र के बड़ोपल की है। फिलहाल पीलीबंगा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उप निरिक्षक राम प्रकाश पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
बहन के चरित्र पर संदेह था
घटना रात को करीब 9 बजे के आसपास की है। भाई गगनदीप को बहन के चरित्र पर संदेह था। इसे लेकर दोनों में बहस हो रही थी। झगड़ा इतना बढ़ा कि भाई ने बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
माता-पिता के घर आई हुई थी महिला
महिला इंदिरा शादीशुदा है। जो माता-पिता के घर आई हुई थी। घटना की रिपोर्ट देर रात करीब 1 बजे पीलीबंगा थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


