बीकानेर में बैखोफ बदमाशों की वारदातों का सिलसिला बदसूरत जारी है । अभी अभी नयाशहर थाना एसएचओ से मिली जानकारी के अनुसार अभी – अभी पूगल रोड पर फायरिंग की सूचना मिली है । घटनास्थल पर सीआई भवानीसिंह व हैडकांस्टेबल वेदपाल सहित मय टीम मौके पर पहुंचे है । बताया जाता है कि बदमाशों ने फायरिंग कर एक व्यक्ति का बैग लूटकर ले गए ।
बता दें कि नयाशहर थाना इलाके में बदमाश बेखौफ है , इन्हें पुलिस का जरा भी डर नहीं है । इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है । वंही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए है , और घटना के सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है ।