
बीकानेर के आयुष मोदी वेब सिरिज़ में नज़र आएँगे
बिकानेर आर्टिस्ट संस्था बीकानेर रंगकर्मी कलाकार आयुष मोदी 24 जून से *shemaroo me * ऐप पर प्रसारित हो रही वेब सिरीज़ “ षड्यन्त्र “ में नज़र आएँगेसंस्था के अध्यक्ष दलिप सिंह भाटी के अनुसार आयुष मोदी इस वेब सिरिज़ के सी.बी. आई॰ ऑफ़िसर मंथन पंडित की भूमिका अदा कर रहे है वही इस वेब सिरीज़ के लीड रोल ने जानी मानी अभिनेत्री “ रोहिणी हत्तंगडी “ अभिनय कर रही है
आयुष मोदी इससे पहले बादशाहों , फ़िरंगी , मणिकर्णिका फ़िल्मों तथा पृथ्वी वल्लभ में काम कर चुके है
आयुष मोदी नियमित रूप से रंगकर्म से जुड़े है “नाटक कोर्ट मार्शल “ में कपूर की भूमिका अदा की उनका यह नाटक राष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता गुरुग्राम में सर्वश्रेष्ठ नाटक राहा है इसके अलावा आयुष मोदी नाटक अजातघर , प्यादा , अमृता सहित कई नाटक कर चुके है
भविष्य में भी आयुष मोदी वेब सीरिज़ , एलबम एंड सीरियल में नज़र आएगे
आयुष मोदी की इस सफलता पर बीकानेर सहित प्रदेश के रंगकर्मी ने प्रसंता व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाए दी है


