हिंदू जागरण मंच के प्रयास से जोड़ बीड शिव मंदिर विवाद हल


  • बीकानेर जोड़ बीड में तोड़े गए प्राचीन शिव मंदिर के सिल सिले में जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना में थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज की मौजूदगी में हिन्दू जागरण मंच महानगर संयोजक अंकित भारद्वाज कोट गेट नगर उपाध्यक्ष मोनू मोदी व शिव भक्त मंडल के हरी प्रसाद सेवग व उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें यह तय हुआ की तोड़ेगे प्राचीन शिव मंदिर को उष्ट्र अनुसंधान केंद्र अपने खर्चे से पुनः स्थापित करेगा और जो भी यह कृत्य हुआ है उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं आने वाली 4 फरवरी से कार्य शुरू किया जाना तय हुआ। महानगर संयोजक अंकित भारद्वाज ने बताया की शिव भक्त मंडल के लोग लगभग 15 20 दिनों से इस घटना के कारण उद्वेलित होकर आंदोलित थे इसी सिलसिले में गत बुधवार को आनंद निकेतन भवन में शिव भक्त मंडली द्वारा बैठक रखकर प्रांत संयोजक जेठानंद जी व्यास को इस विषय से अवगत करवाया था उनके दिशा निर्देश अनुसार मैंने और मोनू मोदी ने घटना क्षेत्र पर जा कर अवलोकन किया उसके उपरांत उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के अधिकारी वार्ता के लिए तैयार नहीं हुए तो शिव भक्त मंडली के सदस्यों वह हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में प्रदर्शन किया तब प्रशासन ने आश्वासन दिया था की दो दिवस में आप के मुद्दे का समाधान किया जाएगा वरना उचित कार्रवाई की जाएगी और आज यह वार्ता सफल हुई इसके लिए व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी अरविंद जी और प्रशासन का धन्यवाद।

     

  • शिव भक्त मंडल के हरी प्रसाद सेवग ने कहा हिन्दू जागरण मंच के प्रयास से पुनः मंदिर निर्माण होने जा रहा है और चार पांच दिन में मंदिर निर्माण चालू करवाया जाएगा इससे शिव भक्त मंडल में खुशी कि लहर छाई है व सभी शिव भक्त हिंदू जागरण मंच का धन्यवाद करते हैं।
  • कोटगेट नगर उपाध्यक्ष मोनू मोदी ने आश्वासन दिया हिंदू जागरण मंच हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेगा
    इस पुण्य कार्य में सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित महेंद्र ढाका जगदीश मदान रतन नाथ विकास सोलंकी अजय सिंह रवि मोदी अंकित गौतम हेमंत सेवग राहुल कपूर आशीष भोजक अविनाश सेवग पंकज गौतम गौरव शर्मा तरुण पारीक मुकेश रामावत राहुल शर्मा पुष्पक सेवग ओंकार मेडतिया आदि का योगदान रहा।