कोरोना की चपेट में मोदी सरकार के एक और मंत्री


  • बीकानेर/कमल स्वामी/4 अगस्त
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद एक और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं. उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर बताया कि कोविड – 19 के लक्ष्ण दिखाई देने के बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें वो पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंने ें बताया कि वो पॉजिटिव पाये जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं और स्वस्थ्य है
    बताया जा रहा है कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहीं अमित शाह को भी भर्ती कराया गया है।