पटवारी द्वारा काम नही किए जाने से नाराज युवक चढ़ा टंकी पर, देखे खबर


  • बीकानेर।
  • पटवारी द्वारा काम नही किए जाने से नाराज युवक आज टंकी पर चढ़ गया। जिससे एकबारगी गांव में हड़कंप मच गया। नापासर थाना क्षेत्र के गांव रामसर में यह घटनाक्रम हुआ हैं। जहां पर आज गांव की टंकी पर पर चढ गया,देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
  • सूचना मिलते ही नापासर थानाधिकारी जगदीश पाण्डर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुँचे और समझाइश की। टंकी पर चढ़ें युवक बजरंग कस्वां ने पटवारी पर काम नही करने,टालमटोल करने का आरोप लगाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीएम मीनू वर्मा,नायब तहसीलदार कैलाश दान चारण,पटवारी अशोक सियाग रामसर पहुँचे और समझाईश कर युवक को नीचे उतारा।
  • एसडीएम ने पटवारी को दो दिन ग्राम पंचायत में बैठकर ग्रामीणों के आवश्यक कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि उनके कार्य मे अनावश्यक देरी हो तो वो तहसीलदार को एप्लिकेशन दे,समस्या का समाधान सही तरीके से करवाये। इस तरह टँकी पर चढ़कर खुद को व प्रशासन को परेशानी में न डाले। जिसके बाद एसडीएम के आदेश पर टँकी पर चढऩे वाले बजरंग कस्वां को धारा 151 में गिरफ्तार कर पाबंद किया गया।