रुणियाबड़ाबास में आचार्य श्री महाश्रमण द्वारा 27 मई को अमर शान्ति भवन का होगा लोकार्पण


Rajasthan live 24×7 बीकानेर। गांव रुणियाबड़ाबास में तेरापंथ धर्मसध के आचार्य श्री महाश्रमण जी 27 मई 2022 को रुणियाबड़ाबास में प्रवास करेंगे आचार्य श्री महाश्रमण जी 27 मई 2022 वार शुक्रवार को अमर शान्ति भवन का लोकार्पण करेंगे।

मनीष जैन ने बताया कि एक दिवसीय प्रवास में श्रद्धालुओं को प्रवचन का कार्यक्रम भी रहेगा। परम पूज्य आचार्य महाश्रमण जी के सानिध्य में सेठ श्री रावतमल अमरचन्द भादाणी की पुण्य स्मृति में रणजीत कुमार,अजीत कुमार,मुदित,कुनाल,यमन भादाणी परिवार द्वारा अमर शान्ति भवन का शुभारंभ करवाया जाएगा ।आचार्य श्री के रुणियाबड़ाबास आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।