रविवार को बरसात व ओलावृष्टि के बाद आज प्रदेश के कई इलाकों में बरसात की संभावना, जाने मौसम रिपोर्ट


  • बीकानेर।
  • राजधानी व शेखावाटी सहित प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को बरसात व ओलावृष्टि के बाद आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बरसात की संभावना है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार सोमवार और मंगलवार यानी 16 व 17 नवंबर को भी उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। इस दौरान सीकर व झुंझुनूं के अलावा भरतपुर, अलवर, जयपुर, दौसा और आसपास के इलाकों में वर्षा होने की संभावना है। जबकि कोटा, सवाई माधोपुर, उदयपुर, जोधपुर, प्रतापगढ़, जैसलमर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर समेत बाकी हिस्सों में मौसम पूरे सप्ताह शुष्क और साफ ही बना रहने के आसार है।
  • इधर, प्रदेश के कई इलाकों में बरसात व ओलावृष्टि के बाद रविवार शाम से शुरू हुई शीतलहर का दौर सोमवार को भी जारी है। सुबह धूप नहीं खिलने से शीतलहर ने अंचल को ज्यादा कंपा दिया है। सुबह से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। लोगों की दिनचर्या में भी आज कुछ बदलाव नजर आया। अल सुबह छाए कोहरे की वजह से सुबह करीब आठ बजे तक दृश्यता कम होने और अचानक बढ़ी ठंड की वजह से लोग सुबह देर से उठे। बीकानेर में भी देर रात से ठंडी हवाओं ने मौसम सर्द बना दिया हैं। सुबह से धूप आंख मिचौली ही कर रही हैं।