ACB की कार्रवाई:50 हजार की रिश्वत लेते वैर क्रय विक्रय सहकारी समिति के इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार


  • भरतपुर जिले के बयाना में एसीबी ने सहकारी समिति के निरीक्षक रविन्द्र कुमार और लेखापाल हरदयाल धाकड़ को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी ने लेखापाल से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। दोनों को धारा 7 और 7 ऐ 120 बी आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया है।

  • परिवादी विशाल अग्रवाल (36) पुत्र विष्णु अग्रवाल निवासी बामना मंदिर कॉलोनी बयाना भरतपुर औह सह परिवादी वीरेंद्र शर्मा उर्फ राजू (32_ पुत्र जयदेव निवासी सिंघाड़ा तहसील बयाना, भरतपुर ने बताया कि उसने साल 2018-19 में समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद का ट्रांसेक्शन और हैंडलिंग का काम किया था जिसके करीब 65 लाख रुपए क्रय विक्रय सहकारी समिति पर बकाया चल रहे थे।

  • विशाल ने दो लाख रुपए के भुगतान के लिए आवेदन किया था जिस पर रविन्द्र कुमार (50) पुत्र किशन सिंह इंस्पेक्टर सहकारी समिति भरतपुर कार्यालय अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इस पर विशाल ने एसीबी में शिकायत की। एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया।

  • आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप का जाल बिछाया। एसीबी ने रिश्वत की राशि लेकर विशाल को भेजा। इस पर रविन्द्र ने यह राशि लेखापाल (संविदा कर्मी) हरदयाल धाकड़ (28) पुत्र यादराम धाकड़ निवासी बयाना कार्यालय वैर क्रय विक्रय सहकारी समिति भरतपुर को देने को कहा। रिश्वत की राशि प्राप्त करते ही हरदयाल धाकड़ को दबोच लिया। विशाल ने बताया कि पहले भी रिश्वत लेकर ही बिल पास किए गए हैं।