
पिता-पुत्र पर तेजाब फेंका
बीकानेर के उपनगर गंगाशहर में पिता पुत्र पर तेजाब फेंकने की घटना हुई है। पीड़ित पिता पुत्र को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक गोपेश्वर बस्ती निवासी बंशराज सिंह राजपुरोहित व उसके पुत्र प्रद्युम्न पर तेजाब फेंका गया। प्रद्युम्न की आंखों में तेजाब जाने की बात सामने आ रही है। उसके सिर पर भी तेजाब लगा है। वहीं वंशराज के कुछ छींटे लगे। तेजाब फेंकने की खौफनाक घटना करने का आरोप उसी मोहल्ले के गणेश सोनी पुत्र श्याम लाल पर लगाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी नशे की गोलियां खाता है। नशे की हालत में दो साल पहले उसने वंशराज की गाड़ी के कांच तोड़ दिए थे, तब से रंजिश चली आ रही है। एक साल पहले भी आरोपी ने वंशराज पर तेजाब फेंका था। उस समय भी वह बच गया।
गंगाशहर पुलिस का कहना है कि एचसी ओमप्रकाश को ट्रोमा भेजा गया है। अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।


