
अवैध देशी कट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
बीकानेर। अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी कट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। डीएसटी की टीम ने जसरासर पुलिस थाने की टीम के सहयोग से सूचना के आधार पर आज उड़सर फांटे के पास कार्यवाही करते हुए सुरेन्द्र सिंह पुत्र करणी सिंह जाति राजपुत उम्र 20 साल निवासी उड़सर पीएस जसरासर के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टे को जब्त किया गया। आरोपी द्वारा अवैध देशी कट्टा किससे खरीदा गया इस सम्बन्ध में आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं। डीएसटी की टीम ने एसपी के निर्देश पर पर्वत सिंह,धारा सिंह ,देवाराम,बिट्टु कुमार, मुकेश,गोगराज,पुनम,दलीप सिंह ने यह कार्रवाई की हैं।


