आज रात बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक श्रीगोपाल कृष्ण जोशी का निधन हो गया। जिससे पूरे बीकानेर में शोक की लहर छा गई, जोशी 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। काफी समय से जोशी बीमार चल रहे थे, लेकिन 2 दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी, मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप, भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत, बीकानेर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, उपमहापौर राजेंद्र पवार कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी व भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की है।
जोशी की अंतिम यात्रा सुबह 8 बजे जोशियों की बगेची नत्थूसर गेट जाएगी। बता दें कि दो दिन पहले डॉ. जोशी की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी।