पानी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने की अपने चाचा की हत्या

sucide

  • बीकानेर/21 सितम्बर
  • राजस्थान के बूंदी जिले में फसल की सिंचाई के लिए पानी को लेकर विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने 50 वर्षीय चाचा को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात में हुई और आरोपी के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

  • पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान बूंदी जिले के देई थाना अंतर्गत मोतीपुरा गांव के सुखलाल मीणा (50) के तौर पर हुई। देई के थाना प्रभारी नारायण राम ने बताया कि कुआं से पानी लेने को लेकर सुखलाल और उसके भतीजे हंसराज के बीच विवाद हुआ था।

  • पुलिस ने बताया की पानी की मोटर लगाने को लेकर चाचा और भतीजे में बहस हुई थी और यह बहस झगड़े में तब्दील हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग वहां आ गए और उनमें मारपीट हो गई। हंगामा सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और घायल सुखलाला को देई अस्पताल ले गए।

  • सुखलाल की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे बूंदी जिले के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बूंदी अस्पताल में सुखलाल की मौत हो गई। इस झगड़े में आरोपी की मां भी घायल हुई हैं। आरोपी को भी कई चोटें आई हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

  • पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने गुस्से में आकर लाठियों से प्रहार कर अपने चाचा को मार डाला। पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में आगे जांच की जा रही है ।