कोरोना के खिलाफ जनआंदोलन में लापरवाही करना कुछ अधिकारियों को महंगा पड़ा। राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश पर ऐसे ही 7 लापरवाह अधिकारियों को नोटिस थमा दिया गया हैं। स्वायत्त शासन विभाग ने इनको नोटिस दिए गए हैं। जिनमें बीकानेर से नोखा व श्रीडूंगरगढ के साथ-साथ चुरू के सरदारशहर के ईओ को नोटिस दिया गया हैं।
विभाग ने बीकानेर के साथ-साथ भीलवाड़ा के आयुक्त,नसीराबार-चौमूं-फतेहपुर-शेखावटी के ईओं को नोटस देकर 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा हैं। इन सभी अधिकारियों पर आरोप है कि आबादी के अनुपात में 40 प्रतिशत से भी कम मास्क का वितरण किया गया था। जिसको विभाग ने दायित्व के प्रति उदासीनता को मानते हुए नोटिस दिया हैं। यह आदेश स्वायत शासन विभाग के दीपक नंदी ने नोटिस जारी किए हैं।