- खाजूवाला व सीमावर्ती क्षेत्र में सर्दी का सितम
लगातार दूसरे दिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे के चलते वाहन चालकों को दिन में भी लाइटें चलाकर अपने साधनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है वहीं पर चलने वाले राहगीरों के लिए कोहरे के साथ पड़ रही तेज ठंडी हवा परेशानियों का सबब बनती जा रही है। लगातार दूसरे दिन खाजूवाला व इसके ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे की सफेद चादर देखी जा रही है।
- वहीं किसानों का मानना है कि इसको हरे की ठंड से फसलों को फायदा होगा खासकर गेहूं की फसल में इसे बहुत अच्छा फायदा मिलने वाला है वहीं ठंड के प्रकोप से बचने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा लेते हुए भी अब लोग देखे जा रहे हैं। लगातार दूसरे दिन ग्रामीण क्षेत्र खाजूवाला में कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

- लोग सर्दी के कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। कहीं गर्म वस्त्रों का व्यापार कर रहे व्यापारियों का कहना है कि ठंड के कारण बाजार में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है ।
- सर्दी के कपड़ों की डिमांड भी अचानक बढ़ी है। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए व्यापार किया जा रहा है।