कृषि बिल का विरोध:राजस्थान के किसान भी हरियाणा बॉर्डर पर पड़ाव डालने पहुंचे तो पुलिस ने रोका


  • केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में राजस्थान के किसान भी बुधवार को हरियाणा बॉर्डर पर पहुंच गए। किसान महापंचायत के किसानों हरियाणा बॉर्डर पर ही पुलिस ने रोक दिया।किसान हरियाणा बॉर्डर पर ही पड़ाव डालने की तैयारी में आए थे लेकिन, इसके लिए पुलिस ने सहमति नहीं दी।
  •  महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की ओर से कोई निर्णय लिए जाने तक किसान हरियाणा बॉर्डर पर ही पड़ाव डालने की तैयारी में थे। लेकिन, उससे पहले ही हरियाणा पुलिस चाक चौबंद हो ग‌ई। किसी भी कीमत पर किसानों को हरियाणा सीमा मे पड़ाव नहीं डालने देने पर अड़ी रही। मौके पर भारी जाब्ते के साथ तैनात बावल डीएसपी राजेश कुमार एवं थाना प्रभारी धर्मवीर सिहं ने बताया की किसानों के दिल्ली कूच की सूचना मिली थी।
  •  हरियाणा सीमा पर बिगड़ते माहौल के बीच महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट शाहजहांपुर के घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाले दो सौ फिट रोड पर रीको गेट के पास अपने समर्थकों को साथ लेकर बैठ गए। इस दौरान मौके पर तैनात नीमराणा एसडीएम योगेश देवल, डीएसपी लोकेश मीणा और थाना प्रभारी सुनील जांगिड़ ने जिले में लगी 144 धारा का हवाला देकर उन्हें रीको गेट से हटा दिया। इसके बाद महापंचायत से जुडे़ किसान समीप ही कृषि कॉलोनी की जगह में पड़ाव डाल कर बैठ गए। प्रशासन उनको वहां से हटाने के लिए समझाइश में लगा हुआ है।