गोद दिये जायेंगे पब्लिक पार्क के 8 पार्क:- पढ़ें खबर


  • जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि पब्लिक पार्क में 8 बड़े पार्क है इन पार्कों की समुचित देखभाल और आमजन के अधिक जुड़ाव के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को गोद देने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाए। जिला कलक्टर नमित मेहता ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को इस सम्बंध में निर्देश दिए। अगर समाजसेवी संस्थाओं को पार्क गोद दिए जाते हैं तो पब्लिक पार्क का रूप कुछ अलग हो सकता है। समाचार हाउस परिवार उन सभी संस्थाओं से जो भी आने वाले समय में इन बातों को गोद लेती है तो उन से निवेदन करती है कि इन बातों का रूप इतना बदल देगी बीकानेर के सौंदर्य में चार चांद लग जाए।