नीतीश 7वीं बार बने मुख्यमंत्री,ली शपथ


  • बीकानेर
  •  नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाईं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, देवेन्द्र फडणवीस सहित भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद थे। नीतीश कुमार के साथ भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद, उपनेता एवं बेतिया से विधायक रेणु देवी ने भी शपथ लिया।
एनडीए की बैठक
में नीतिश को चुना गया था सीएम:
  • उल्लेखनीय है कि रविवार को एनडीए की बैठक के बाद नीतिश कुमार को सीएम और विधायक दल का नेता चुना गया था।जिसके बाद ने राज्यपाल फागू चौहान से मिले और सरकार बनाने का दावा और पत्र पेश किया था।