
पटाखा संग्रहण के खिलाफ एक्शन में पुलिस, अब ढाई सौ किलो पटाखे यहां से पकडे
इस आदेश से पहले ही जयपुर जिले में तो सभी पटाखों की स्थायी दुकानों को सील कर दिया गया था। लेकिन जयपुर के बाद अब अन्य बड़े शहरों में भी सिलिंग की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। इस बीच पटाखे संग्रह करने वाले लोगों के खिलाफ जयपुर में प्रागपुरा, पावटा और दूदू में तीन एक्शन लिए गए। इनमें लाखों रुपयों के पटाखे बरामद किए गए। इसके बाद अब देर रात जोधपुर में देवनगर पुलिस ने अखलिया चौराहे के नजदीक कार्रवाई करते हुए करीब ढाई सौ किलो पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
इन पटाखों की कीमत लाखों रुपए हैं। इनको बिना वैद्य दस्तावेजों के संग्रहण किया गया था। गौरतलब है कि अब पुलिस मुख्यालय की ओर से भी प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पटाखे बेचने वालों ओर पटाखे चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


