मुंबई इंडियंस की बादशाहत कायम, दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार जीता खिताब


  • दुबई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 156 रन बनाए। दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 50 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 38 गेंदों में 56 और शिखर धवन ने 13 गेंदों में 15 रन बनाए। वहीं, मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि नाथन कूल्टर नाइल ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट अपने नाम किया।
  • फाइनल मैच के लिए दिल्ली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट फिट हैं और उन्हें अंतिम एकादश में बनाए रखा गया है। वह पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव करके स्पिनर राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को अंतिम एकादश में रखा है।

रोहित-डिकॉक ने तेज शुरुआत दी

  • मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने 45 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यहां डिकॉक 20 रन बनाकर स्टोइनिस की बॉल पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद 90 रन टीम ने दूसरा विकेट गंवाया। सूर्यकुमार (19) रनआउट हो गए। इसके बाद रोहित ने ईशान के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन की पार्टनरशिप की।

दूसरी बार फाइनल में

दोनों टीमों के कप्तान ने लगाई फिफ्टी

  • यह दूसरी बार है जब फाइनल में दोनों टीमों के कप्तानों ने फिफ्टी लगाई। इससे पहले 2016 के फाइनल में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 69 रन और बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने 54 रन बनाए थे।