
महापौर चुनाव के दौरान लाठीचार्ज, भाजपा व कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल
मंगलवार को बाड़ेबंदी के पार्षदों जब मतदान के लिए लाया गया, तब भाजपा खेमे में शामिल निर्दलीय पार्षद लेखराज को बस से नीचे उतारने के लिए कांग्रेसी व भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेसियों का आरोप था कि भाजपा ने दबावपूर्वक निर्दलीय को अपने कब्जे में ले रखा है, इसको बस से नीचे उतारा जाएं। दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेसियों से भिड़ गए और निर्दलीय को सीधे मतदान के लिए लेे जाने के लिए दबाव बनाया। कार्यकर्ताओं के आपस में भिडऩे पर स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कार्यकर्ता इतने उग्र थे कि पुलिस को दो बार लाठीचार्ज करना पड़ा। महापौर चुनाव के दौरान सैकड़ों लोग नगर निगम भवन से लेकर सीएडी सर्किल तक जुटे रहे। पुलिस ने उनको खदेडऩे में खासी मशक्कत करनी पड़ी। घायल कार्यकर्ताओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।


