दीपावली पर कोरोना के कहर को देखते हुए आतिशबाजी पर लगाये गए प्रतिबंध को सरकारें वापस ले रही हैं। पहले हरियाणा सरकार ने दीपावली पर दो घण्टे पटाखे छोड़ने की स्वीकृति जारी की तो अब मध्यप्रदेश में भी दीपावली पर पटाखे छोड़े जा सकेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में एक ट्वीट करके यह बताया है। हालांकि उन्होंने चाइनीज पटाखों पर प्रतिबंध की बात कही है। इस बीच राजस्थान में दीपावली पर पटाखों को छोड़ने पर अभी तक रोक ही है। सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि, फायर वर्क्स एसोसिएशन के पदाधिकारी आंदोलित हैं।